मुलायम यादव का जन्मदिन: लखनऊ से इटावा तक जश्न

Youth India Times
By -
0

जानिए अखिलेश और शिवपाल की क्या है तैयारी
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर मंगलवार को इटावा से लेकर लखनऊ तक जन्मदिवस मनाने की तैयारी है। खुद मुलायम सिंह यादव लखनऊ में हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ में रहेंगे।
सपा मुख्यालय में जन्मदिवस के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। यहां इसके लिए तैयारियां की गई हैं। पूरा विक्रमादित्यमार्ग जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाओं के संदेश युक्त होर्डिंगों से पाट दिया गया है। मुलायम सिंह यादव पार्टी दफ्तर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताजी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने को कहा है। नेताजी के जीवन संघर्ष एवं समाजवादी विचारधारा के लिए सतत प्रतिबद्धता के विषय में परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सैफई में इस मौके पर दंगल का आयोजन करवाया है। वह इस कार्यक्रम के बाद दोपहर में लखनऊ लौट आएंगे। माना जा रहा है यहां मुलायम, अखिलेश व शिवपाल की बात चुनावी गठजोड़ को लेकर हो सकती है। वैसे सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले कह चुके हैं कि चाचा का सम्मान किया जाएगा और उन्हें राजनीतिक लड़ाई में शामिल किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)