आजमगढ़: एचएन पटेल के साथ हजारों सपा समर्थक अखिलेश यादव के स्वागत में जुटे

Youth India Times
By -
1 minute read
0


रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। हजारों समर्थकों के साथ सपा नेता डाक्टर एच एन सिंह पटेल अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महादेवा मोड़ पर पहंुच गये हैं। वाहनों के इंतजाम से लेकर जनसभा स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था की गई है। अब वह समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल होंगे। वह आजमगढ़ से लखनऊ तक होने वाली समाजवादी विजय यात्रा में रहेंगे।

डाक्टर एच एन पटेल ने कहा कि सन 2022 में सपा सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बात को जानती है कि आजमगढ़ व प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ने ही किया है। सरकार डर रही है इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई जो 16 नवंबर प्रस्तावित थी। अब जनता इसका जवाब जरूर देगी।
समाजवादी युवा नेता सपा के समर्थकों में काफी उल्लास रहा। डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने पांच, सौ से डेढ़ सौ मीटर लंबा रोल बैनर के साथ अपने समर्थकों को लेकर सगड़ी विधानसभा के मोहुला, बनकटिया ,काखभार, सोहराभार ,सुरेना ,सतना ,बालीपुर ,चौको,काजी गांव, जीयनपुर, अजमतगढ़ ,चांदपट्टी , हैदराबाद, इस्माइलपुर, रोशनगंज, हाजीपुर, बनियापार ,खजौली, बनकटा, बाजार गोसाई ,तरौका,लाटघाट, मुहम्मदपुर,जमसर आदि सैकड़ों गांव से अपने समर्थकों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पहुंचे। संजय सिंहपुर प्रमुख ,नारद सिंह पटेल, रामाश्रय राय , हरिनारायण यादव,नारायन यादव,चंद्रपाल यादव, हरिनारायण यादव ,इनरू यादव, रामायण यादव ,राम सिंह पटेल,नारायन यादव, मान सिंह पटेल ,कमलेश गौड़, हरिनारायण यादव, संदीप ,सरोज कुमार, मुस्तकीम आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025