सपा विधायक सहित 100 पर मुकदमा दर्ज
By -
Monday, December 06, 20211 minute read
0
चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में सपा विधायक समेत 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल चाहनियां में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो दोनों में झड़प हो गई थी। इस दौरान सकलडीहा से सपा विधायक ने सीओ का सिर पकड़कर अपने सिर से लड़ा दिया था। इसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही भगदड़ मच गई। सीओ से विधायक का सिर लड़ाने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा कि सीओ से बदसलूकी हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
Tags: