आजमगढ़: जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें होगा जाना-पहचाना गुंडा-योगी
By -
Monday, December 06, 20214 minute read
0
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सगड़ी में बाबा साहेब डा. आंबेडकर को उनके 64 वें परिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जनता से रूबरू हुए तो सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि बाबा साहेब ने संविधान में जो व्यवस्था दी, उससे देश उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चित तक एकता को सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने सपा सरकार में रामपुर में गरीबों पर हुए अत्याचार को याद दिलाते हुए कांग्रेस व बसपा पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाते हुए कहाकि उस समय भाजपा ही जुल्म के विरोध में संघर्ष कर रही थी। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें होगा जाना-पहचाना गुंडा।
Tags: