भाजपाई रंग में रंगे छट्ठू राम का किया गया जोरदार स्वागत
By -Youth India Times
Friday, December 10, 20211 minute read
0
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल बलिया। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार लखनऊ से बरौली के रास्ते बेल्थरारोड विधानसभा पहुंचने पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छठठू राम का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपाई रंग में रंगे छट्ठू राम को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भरपूर सम्मान दिया। बरौली से वह कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ नगरा, गौवापार, मालीपुर, फरसाटार, अवांया होते हुए चौकिया मोड़ पहुंचे तथा वहां स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बाद में वे पैदल ही कार्यकर्ताओं की हुजूम के साथ चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने पूरे नगर का भ्रमण किया जहां जगह-जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका् स्वागत किया। बेल्थरारोड रेलवे चौराहे पहुंचने पर वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें हाथों हाथ लिया तथा फूल माला पहनाकर जमकर जय श्री राम का नारा लगाया। लोगों के इस प्यार दुलार से छोटू राम काफी गदगद नजर आ रहे थे। बाद में वे समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय की ओर कूंच कर गए। संजय सिंह, अमरजीत सिंह, राजू सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, कैप्टन गुलाब चंद मौर्य, उमेश बाबा, उमेश अंबेडकर, आनंद बाबा, संजीत शर्मा के साथ ही सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें। जुलूस के दौरान एक वाहन पर हेलिकॉप्टर दु दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी फोटो लगा हुआ था जिन्हें जगह जगह लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही थी।