आजमगढ़: नीलाम होगी कृष्णा महाविद्यालय के प्रबंधक की भूमि
By -Youth India Times
Friday, December 10, 20211 minute read
0
एसडीएम सदर ने चार करोड़ तीन लाख 11 हजार 136 रुपये की वसूली के लिए दी है नोटिस छः जनवरी 2022 को दोपहर दो बजे से भूमि की नीलामी के लिए लगाई जाएगी बोली आजमगढ़। कृष्णा महाविद्यालय के प्रबंधक की जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव की भूमि नीलाम की जायेगी। एसडीएम सदर ने चार करोड़ तीन लाख 11 हजार 136 रुपये की वसूली के लिए नोटिस दी है। बकाया का भुगतान करने में असफल होने पर ग्राम विकास अभिकरण की ओर से आरसी जारी की गई है। एसडीएम सदर जेआर चौधरी ने बताया कि छः जनवरी 2022 को दोपहर दो बजे से भूमि की नीलामी के लिए बोली लगाई जाएगी। सर्वाेच्च बोली लगाने वाले को विधिक रूप से सक्षम होने की दशा में प्रश्नगत भूमि अचल संपत्ति का क्रेता घोषित किया जाएगा। तत्काल बोली की धनराशि का 25 प्रतिशत नकद या ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराना होगा। असफल होने पर पुनः बोली लगाई जाएगी।