सपा विधायक ने डिप्टी एसपी के सिर से सिर लड़ाया
By -
Monday, December 06, 20212 minute read
0
चंदौली। यूपी के चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं के साथ सपा विधायक प्रभु नारायण यादव भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं से संग धक्का-मुक्की देखकर विधायक ने डिप्टी एसपी के सिर में अपने सिर से टक्कर मार दी। सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Tags: