महिला जन-सम्पर्क अभियान कार्यशाला का किया गया आयोजन

Youth India Times
By -
1 minute read
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
चंदौली। जनपद के भाजपा कार्यालय सहित विशनुपुरा प्राथमिक विद्यालय चकिया विधान सभा, सकलडीहा विधान सभा, दीनदयाल नगर विधान सभा के पोद्दार भवन, सैयदराजा विधान सभा स्थित धीना प्राथमिक विद्यालय में महिला जन-सम्पर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य एवं काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी श्रीमती नंदा डगला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव- गांव जाकर लोगों से बताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा चंदौली की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, सुषमा गिरि , नीलम ओहरि, निधि खरवार, रेखा रॉय, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, सलोनी सिंह, गीता रानी गुप्ता, सोनी, मालती गुप्ता , ज्योति, मुन्नी, सुशीला, इंद्रावती, तेतरा, प्रियंका तिवारी, गुड़िया आदि कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के सभी मण्डलों की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025