सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची
By -
Wednesday, January 26, 20222 minute read
0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी से मैदान में उतारा गया है। गायत्री दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। वहीं, पूर्व विधायक संतोष पांडेय को लंभुआ और पवन पांडेय को अयोध्या से टिकट दिया गया है। प्रयागराज के करछना से उज्ज्वल रमण सिंह और गोंडा के कर्नलगंज से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है। भाजपा से सपा में आई माधुरी वर्मा को नानपारा से टिकट दिया गया है। वे यहीं से विधायक हैं। गोंडा में पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह को सदर सीट से टिकट मिला है। अब तक सपा के 198 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के साथ कई युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है। सियासी समीकरण के लिहाज से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की बहुलता है।
Tags: