आजमगढ़: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घसीटता रहा युवक, हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0


गन्ना लदी ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार, महाराजगंज क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास हुई घटना
आजमगढ़। महाराजगंज क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास रविवार की शाम गन्ना लदे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहरा मचा है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 45 वर्षीय चुन्नी यादव पुत्र पतिराम रविवार की शाम पैदल महराजगंज बाजार गया था। देर शाम वह पैदल घर लौट रहा था। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास पहुंचते ही गन्ना लदे ट्रक ने धक्का मार दिया। युवक गन्ना लदे ट्रक में फंस कर 50 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घालय चुन्नी यादव को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक को दो बेटा व दो बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025