इबादतगाह हुई शर्मसार : 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

मैनपुरी। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मस्जिद में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मस्जिद के हाफिज पर लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
आरोपी हाफिज मस्जिद में ही बच्चों को पढ़ाता था। दोपहर दो बजे दो नाबालिग बहनें (छह व आठ साल) पढ़ाई के लिए मस्जिद गई थीं। उनके साथ और भी बच्चे थे। शाम चार बजे आरोपी ने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। लेकिन दोनों बच्चियों को रोक लिया। उसने कहा कि अभी और पढ़ाएंगे।
वहां से निकलने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी के बाद परिजनों ने हाफिज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)