टिकट न मिलने पर एक और सपा विधायक ने दिया इस्तीफा

Youth India Times
By -
0


सपा विधायक व कांग्रेसी नेता सहित के 3 लोग भाजपा में हुए शामिल
लखनऊ। भाजपा ने सपा और कांग्रेस को एक और झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक शरद वीर सिंह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उन्होंने पार्टी के उत्तर प्रदेश में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में पार्टी शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और अंगवस्त्र पहनाए। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जन कल्याण और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
बताते चलें कि शरदवीर सिंह ने 2017 में सपा के टिकट पर जलालाबाद सीट से चुनाव जीते थे। उन्हें इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर शरदवीर सिंह ने सपा से इस्तीफा दे दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)