आजमगढ़: दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन की माता के निधन पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धाजंलि

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन की माता समाजसेविका बीना देवी के निधन से मर्माहत पत्रकारों द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। लोगोें ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बीना देवी के निधन को लोगों ने समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।
बता दें कि बीना देवी पिछले एक महीने से बीमार थी। उनका उपचार लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थी। बीना देवी ने हमेंसा सामाजिक सरोकार से जुड़ी रही। अपने पीछे वे चार पुत्र एक पुत्री छोड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया।
बीना देवी के निधन की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दूसरी तरफ दी प्रेस क्लब के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को बैठक कर निधन पर शोक जताया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संदीप उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंबुज राय, रवि प्रकाश सिंह, अनिल मिश्र, नरेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, विनोद सिंह सोनू, राजीव चौहान, रामसकल यादव, मनीष पांडेय, पंकज पांडेय, शीतला त्रिपाठी, राजीव प्रजापति, प्रिंस यादव, देवव्रत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)