आजमगढ़: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, January 19, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि मऊ जिले का रहने वाला युवक उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो पति ने शादी से इंकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को उसके परिवारजनों से भी दुत्कार व जान माल की धमकी मिली। प्यार के जाल में फंसकर अपना सर्वस्व लुटा चुकी पीड़िता को मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर जहानागंज थाने में दगाबाज प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक क्षेत्र के परदेसी मोड़ पर किसी कार्यवश आया हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गया राकेश कुमार पुत्र भुल्लन मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत खुरहट बाजार का निवासी बताया गया है।