आजमगढ़: फर्जी तरीके से भूमि का कराया बैनामा, गिरफ्तार
By -Youth India Times
Tuesday, January 18, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा कर 11 लाख रुपए वसूलने वाले एक आरोपी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम उबारपुर लखमीपुर में स्थित 56 कड़ी जमीन को कटघर लालगंज निवासी परितोष सही पुत्र स्व० शशिराज सिंह ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 11लाख रुपए वसूल कर पीड़िता के नाम बैनामा कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता ने आरोपी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जब अपने दी गई रकम की मांग किया तो आरोपी परितोष सिंह ने रुपए वापस करने से इंकार कर दिया। मजबूर होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ देवगांव कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी परितोष कटघर लालगंज से गिरफ्तार कर लिया।