चुनाव से पूर्व कांग्रेस और सपा को भाजपा ने दिया झटका

Youth India Times
By -
1 minute read
0

सपा के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
लखनऊ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी में मऊरानीपुर की पूर्व सपा विधायक रश्मि आर्या शामिल हैं। इनके अलावा बसपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान और फर्रुखाबाद में कायमगंज सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी डा सुरभि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मौर्य ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्टी सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प के साथ फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025