सपा-रालोद गठबंधन को झटका

Youth India Times
By -
1 minute read
0

अवतार सिंह भड़ाना ने वापस लिया नामांकन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए इस वक्त नामांकन का दौर चल रहा है। इसी बाच बड़ी खबर सामने आई है जो समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन को बड़ा झटका है। गठबंधन के टिकट पर गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी भड़ाना के वकील के जरिए दी गयी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने 13 जनवरी को 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया था। वह भाजपा छोड़कर आरएलडी में गए थे। अवतार सिंह भड़ाना को दल बदलने में माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उन्होंने चुनावी बयार में भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा था। इस दौरान भड़ाना ने कहा था है कि पश्चिम से जो हवा चलेगी वो पूरब तक जाएगी। वह कुछ दिन पहले ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन करने गए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025