महिला ने डीएम दफ्तर के सामने खाया जहर, हालत गंभीर

Youth India Times
By -
1 minute read
0

गोरखपुर। गोरखपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सोमवार को एक महिला ने जहर खा लिया। मामले की जानकारी होते ही अफसरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शाहपुर क्षेत्र के उत्तरी हुमायूंपुर निवासी सत्यप्रकाश यादव का अपने सगे भाइयों से भूमि विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर सत्यप्रकाश की पत्नी रेनू अधिकारियों के यहां शिकायत कर रही थी। थाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को रेनू अपनी बेटी तान्या और दो बेटों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची थी। रेनू की बेटी किसी से प्रार्थना पत्र लिखवाने चली गई। इसी दौरान रेनू ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल रेनू को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025