आजमगढ़: लड़की को अगवा कर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार
By -Youth India Times
Tuesday, January 18, 2022
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। महराजगंज थाने की पुलिस ने लड़की को अगवा कर भगा ले जाने तथा उसके साथ 10 माह तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। महाराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित महिला ने मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग पुत्री को क्षेत्र के अराजी अमानी ग्राम निवासी अजीत राजभर पुत्र गुलाब चंद लगभग 10 माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते 15 जनवरी को आरोपी अजीत लगभग 20 लोगों के साथ पीड़िता की पुत्री को लेकर उसके घर पहुंचा और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की को छोड़कर चला गया। इस मामले में पुलिस नेपीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजीत को मंगलवार की सुबह परशुरामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।