आजमगढ़: फूलपुर सीट पर कायम है रमाकान्त का दबदबा

Youth India Times
By -
0

बार-बार पार्टी बदलने के बाद हासिल होती रही जीत
आजमगढ़। पिछले विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की 10 सीटों पर खाता खोलने तक को तरस गई कांग्रेस को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी ने तरसा दिया तो वह पूर्व सांसद रमाकांत यादव रहे हैं। उन्होंने खुद तो चार बार वहां की सीट जीती ही थी, 2007 के चुनाव में उनके पुत्र अरुण यादव ने इस सीट पर मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश को हरा कर कब्जा किया था। इसके बाद से यह सीट इसी परिवार के इर्द गिर्द ही झूलती रही है।
फूलपुर के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो यहां 17 विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में से छह बार रमाकांत यादव परिवार का कब्जा रहा है। 1980 में यहां से कांग्रेस के अब्दुल कलाम विधायक चुने गए। उसके बाद से लगातार चार बार यहां से जीत के लिए कांग्रेस तरस गई।
1985 में रमाकांत पहली बार बने विधायक-इस दौरान 1985 में कांग्रेस की टिकट पर रमाकांत यादव ने जीत का जो परचम लहराया। उसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हालांकि उन्होंने जीत की राह तय करने के लिए पार्टी बदलने में भी कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई और अतीत की पार्टियों को विस्मृत कर नित नई पार्टियों को गले लगाते गए। बता दें कांग्रेस के बाद रमाकांत यादव 1989 में बसपा के टिकट पर, 1991 में सजपा के टिकट पर और 1993 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने फूलपुर की राजनीतिक विरासत अपनी पत्नी रंजना यादव को सौंप दी और खुद सदर सीट पर संसदीय राजनीति शुरू की और यहां भी सफल रहे। लेकिन फूलपुर मेें उनका यह प्रयोग विफल साबित हुआ।
1996 और 2002 में यहां कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने रमाकांत यादव की पत्नी रंजना यादव को हरा दिया। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अपनी इस सफलता को बरकरार नहीं रख सके और अंततरू 2007 के चुनाव में रमाकांत यादव के पुत्र अरुण यादव के हाथों रामनरेश यादव को हार का सामना करना पड़ा।
यह संयोग ही है कि 2012 के चुनाव में रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश कांग्रेस के टिकट पर और रमाकांत यादव के भतीजे वीरेंद्र यादव की लड़ाई में सपा के श्याम बहादुर यादव ने बाजी मारी और विधायक बने। इसके बाद फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में रमाकांत यादव के पुत्र अरुण कांत यादव भाजपा के टिकट पर सपा के श्याम बहादुर यादव को हराकर विधायक बने। वर्तमान में यह सीट रमाकांत यादव के परिवार में ही है।
फूलपुर में अब तक चुने गए विधायक और उनकी पार्टी-
वर्ष विधायक पार्टी-1977 पदमाकर जेएनपी, 1980 अब्दुल कलाब कांग्रेस, 1985 रमाकांत आईसीजे, 1989 रमाकांत बसपा, 1991 रमाकांत सजपा, 1993 रमाकांत सपा, 1996 रामनरेश कांग्रेस, 2002 रामनरेश कांग्रेस, 2007 अरुण कांत सपा, 2012 श्याम बहादुर सपा, 2017 अरुण कांत भाजपा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)