कांग्रेस प्रत्याशी फराह नईम ने दिया इस्तीफा

Youth India Times
By -
0


प्रियंका गांधी को पत्र लिख जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोली-नहीं लड़ूंगी चुनाव
बदायूं। उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रत्याशी फराह नईम ने इस्तीफा दे दिया है। प्रत्याशी ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शेखूपुर विधानसभा सीट से टिकट वापस कर दिया। उन्हेंने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रियंका गांधी को पत्र भेजकर आरोप लगाया, कांग्रेस में अब महिलाओं का शोषण हो रहा है। फराह नईम का आरोप है कि पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए और मैं एक चरित्रहीन महिला हूं। फराह नईम ने कहा, जिला इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिलाध्यक्ष से सुरक्षा पर डर है ऐसे में वे चुनाव कैसे लड़ सकती हैं।
बता दें कि शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी फराह नईम ने त्यागपत्र दे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रियंका गांधी को पत्र लिख जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह 14 वर्ष पुरानी कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और पार्टी की पीपीसीई सदस्य हूं, कांग्रेस के लिये लंबे समय तक काम किया है इसलिये उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला था लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ने नहीं देना चाहते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)