आजमगढ़: सेंट्रल बार के शत्रुघ्न सिंह अध्यक्ष व रविंद्र बने मंत्री

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हो गया जिसमें शत्रुघ्न सिंह को अध्यक्ष व रविंद्र कुमार को मंत्री चुना गया।
नामांकन बीते 23 फरवरी को किया गया था 24 फरवरी को नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह और सदस्यगण मिर्जा एजाज बेग, राजाराम यादव, इंद्रासन सिंह तथा तारकेश्वर मिश्र ने कोई और प्रत्याशी न होने पर शत्रुघ्न सिंह को अध्यक्ष एवं रविंद्र कुमार को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इनके अलावा निर्विरोध घोषित होने वाले पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज आलम, उपाध्यक्ष पद पर यशवंत मिश्र व नागेन्द्र मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं जनार्दन राय कोषाध्यक्ष पद पर एवं संयुक्त मंत्री पद पर आशीष कुमार अस्थाना, शेषमणि तिवारी व कृष्णकांत माथुर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर राजबहादुर यादव, हरिनाथ पांडेय, रफीउल हसन अब्बासी, सूरज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर रणधीर यादव, आलोक कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)