जब भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
1 minute read
0


पेशी की लोकप्रियता और शिष्टाचार की मिसाल
लखनऊ। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का काफिला गुजर रहा था दूसरी तरफ से भाजपा का जुलूस आ रहा था। जब दोनों पार्टियों के जुलूस आमने-सामने हुए तब वह दृश्य देख लोग अवाक रह गये। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा पेश किये गये राजनीतिक शिष्टाचार चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भाजपा की रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी हाथ मिलाते हुए उनको अभिवादन कर रही हैं और उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता एक बड़े नेता द्वारा दिये गये सम्मान से काफी गदगद भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के साथ अपनी फोटो भी अपनी मोबाइल में कैद की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025