मतदान से पहले राजनीतिक खेमे में मची हलचल

Youth India Times
By -
0 minute read
0


भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, घंटे भर चली वार्ता
लखनऊ। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मतदान से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों में करीब घंटेभर बातचीत हुई। इसे सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को ब्राह्मण वोटबैंक को सपा के पक्ष में गोलबंद करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मयंक जोशी की अखिलेश से मुलाकात के बाद भाजपा खेमे में हलचल पैदा हो गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025