आजमगढ़: पोखरी में उतराया मिला अज्ञात वृद्ध का शव

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी शाहमुहम्मदपुर गांव के सिवान में गुरुवार की सुबह 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकटी शाहमुहम्दपुर गांव में आबादी से आधा किलोमीटर दूर पोखरी है। गांव के लोग सुबह में पोखरी की ओर शौच करने के लिए गए थे। इस दौरान लोगो ने पोखरी में उतराया हुआ शव देख। शव मिलने की जनकारी होते ही पोखरी पर दर्जनो लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मुबारकपुर चौकी प्रभारी शंकर यादव मौके पर पहुच कर शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। मृतक काला इनर, शर्ट व लूंगी पहने हुए था। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया। वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025