आजमगढ़: दहेज हत्या आरोपी पति सास व ससुर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित मृतका के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार किया है।
गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना अंतर्गत भीमापार ग्राम निवासी स्वारथ यादव ने तरवां थाने में विवाहित पुत्री की ससुराल वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दहेज में दो लाख रुपए की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बीते 27 मार्च की शाम उनकी पुत्री काजल की हत्या कर दी। मृतका के पिता का यह भी आरोप है कि इस घटना से लगभग तीन माह पूर्व दहेजलोभी ससुराल वालों ने उनकी पुत्री काजल को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद बेटी को ससुराल के लिए विदा किया गया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर क्षेत्र के रामपुर खरदहा ग्राम निवासी मृतका काजल के पति अमित यादव, सास शीला देवी तथा ससुर सुदर्शन यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। बुधवार की दोपहर तरवां थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र प्रसाद व अवधेश सिंह ने मय फोर्स आरोपियों के घर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025