आजमगढ़: छेड़खानी का विरोध करने पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, March 09, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। कृषि कार्य निपटाकर खेत से घर लौट रही लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक ने विरोध करने पर उसपर ब्लेड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को धर दबोचा। रानी की सराय क्षेत्र की रहने वाली लड़की बीते 6 मार्च की शाम अपने खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान एक युवक ने लड़की को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने ब्लेड से लड़की के गाल पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाबत लड़की के पिता ने हमलावर के खिलाफ मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। बुधवार की दोपहर पुलिस ने क्षेत्र के पन्दहा गांव निवासी सुमित राम पुत्र मुन्नीलाल के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।