आजमगढ़: एक माह बाद बरामद हुई अगवा किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, March 30, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरवय लड़की को पुलिस ने मंगलवार की शाम सकुशल बरामद करते हुए उसे भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीती 28 फरवरी को किशोर वय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बीते मंगलवार को अगवा की गई किशोरी को बरामद कर लिया। बुधवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि इस मामले में आरोपित युवक अपने घर पर मौजूद है। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने दिन के करीब 10 बजे क्षेत्र के मेढ़ी गांव में आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आशीष कुमार पुत्र स्व० उमेश को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।