आजमगढ़: 28वें रोजे पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुआ उल उलूम करमैनी मदरसे पर आज रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बता दें कि करमैनी मदरसे पर करमैनी, चांदपट्टी, मेहरा, सोन, तुरकौली, रौनापार, रसूलपुर आदि आसपास के गांव के लोगों ने पहुंचकर इफ्तार पार्टी एक साथ 1000 से अधिक संख्या में लोग बैठकर रोजा खोला। इफ्तार पार्टी में सभी लोग एक साथ सहभागिता किया। रोजा इफ्तार पार्टी में दर्जनों गांव के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार पार्टी किए।
बता दें कि विगत कई वर्षों से लगातार भाईचारे का संदेश दिया जाता रहा है। करमैनी गांव के प्रधान रिजवान करमैनी, चांदपट्टी प्रधान तहसीम, डॉक्टर अब्दुल हसीब मोहम्मद, डॉक्टर आरिफ, अदनान, फैसल, सलीम, राजू, फहीम, फैसल, मुस्ताक डॉ, अब्दुल कवि, गुलशन आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025