योगी सरकार ने प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त, आगरा के बीएसए सहित कई अधिकारियों को किया सस्पेंड
By -
Saturday, April 30, 20222 minute read
0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 लगातार ऐक्शन में है। सरकार ने नगर विकास विभाग के सात अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल) को निलंबित कर दिया गया है। गुप्ता पर सम्भल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप है। इसके अलावा छह अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट दी गयी है।
Tags: