नशे में दफ्तर पहुंचे बाबू ने साथी कर्मचारी पर चलाई गोलियां
By -
Friday, April 29, 20221 minute read
0
गोरखपुर। गोरखपुर सेवायोजन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने गुरुवार को विभाग के ही एक अन्य कर्मचारी से गाली-गलौज करने के बाद फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। कर्मचारी बाल-बाल बच गया इस बीच अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद अपनी कार से भाग रहे आरोपी का छह किमी तक पीछा कर कैंट पुलिस ने कूड़ाघाट के पास से उसे दबोच लिया। वहीं सेवायोजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित कर्मचारी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हाजिरी को लेकर विवाद हुआ था।
Tags: