आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़ा रोमियो

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दीदारगंज पुलिस ने गुरुवार को छेड़खानी के मामले में वांछित रोमियो छाप युवक को उसके घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। दीदारगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बुधवार की शाम वह गांव के सिवान से बकरी चराकर घर लौट रही थी। उसी दौरान स्थानीय ग्राम बनगांव निवासी शिवकुमार उर्फ भोला पुत्र पल्टू विश्वकर्मा उसके साथ छेड़खानी किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार उर्फ भोला के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025