आजमगढ़: दबंगों ने भाजयुमो कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा
By -Youth India Times
Thursday, April 28, 20221 minute read
0
न्याय की गुहार लगाते हुए घायल की मां ने एसपी को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ता को दबंगों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। गुरुवार को घायल की मां न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक दरबार पहुंची। रौनापार क्षेत्र के चालाकपुर ग्राम निवासी अतुल सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा का सक्रिय कार्यकर्ता है। बीते 22 अप्रैल को वह अपने आम के बाग की रखवाली कर रहा था। उसी समय गांव के कुछ दबंग युवक बाग में पहुंचे और आम तोड़ने लगे। अतुल द्वारा मना करने पर दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से किए गए प्रहार में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। गुरुवार को भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ घायल अतुल की मां पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। घटना के संबंध में भाजयुमो के महामंत्री किशन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।