आजमगढ़: दबोचे गए अपहरण व दुष्कर्म के दो आरोपी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के महाराजगंज एवं बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अपहरण एवं दुष्कर्म के मामलों में आरोपित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। महराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के साथ अगवा की गई पीड़ित किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र के जियावन का पूरा निवासी युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष जब आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। बुधवार को दिन में महाराजगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली की आरोपी युवक अगवा की गई किशोरी के साथ महाराजगंज बाजार में बस स्टैंड पर मौजूद है और दोनों कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मौजूद लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को भी धर दबोचा। बरामद की गई लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म के धारा की भी वृद्धि की गई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पकड़ा गया आरोपी दीपचंद चौबे पुत्र स्व० अहंकार चौबे क्षेत्र के जियावन का पूरा गांव का निवासी बताया गया है।
इसी क्रम में बरदह थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार की सुबह भीरा बाजार के समीप दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी किशन विश्वकर्मा पुत्र शिव कुमार क्षेत्र के महुवारी गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025