स्कूल में शिक्षक ने बच्चों के बीच पिस्टल से प्रधानाध्यापक पर की फायरिंग
By -
Wednesday, April 20, 20221 minute read
0
एटा। एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर सांथल में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एक शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे स्कूल में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे सहम गए। घटना के बाद आरोपी शिक्षक पिस्टल लहराते व गाली-गलौज करते हुए चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।
Tags: