आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़े दो रोमियो भेजे गए जेल

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के दौरान अतरौलिया थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में फंसे दो रोमियो छाप युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरवय लड़की ने गुरुवार को स्थानीय थाने में लिखित आरोप लगाया कि क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर ग्राम निवासी रमाकांत प्रसाद पुत्र मोतीलाल शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अतरौलिया कस्बा स्थित रोडवेज के समीप मौजूद आरोपी को धर दबोचा। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीते 5 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र के इब्राहिमपुर ग्राम निवासी चंद्रभान यादव पुत्र अच्छेलाल शौच के लिए सिवान में गई उसकी नेत्रहीन पुत्री के साथ छेड़खानी किया। विरोध करने पर आरोपी पीड़ित किशोरी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025