प्रदेश में कक्षा आठ तक के स्कूलों के टाइमिंग फिक्स
By -Youth India Times
Thursday, April 07, 20220 minute read
0
भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने जारी किए निर्देश लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग फिक्स कर दी गई है। अब कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक कर दिए गए हैं। इससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। यूपी के लगभग सभी जिलों में इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही है। इस बाबत शासन का आदेश आते ही कई जिलाधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिया है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित का निर्देश दिया गया है।