जानकी पांडेय प्रदेश महासचिव से राष्ट्रीय सचिव बनाई गईं
By -Youth India Times
Sunday, April 03, 20221 minute read
0
शरद पवार एवं धीरज शर्मा द्वारा समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य के लिए जानकी पांडेय को किया गया सम्मानित रिपोर्ट-राहुल पांडेय नई दिल्ली। लगातार दो वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के यूथ ब्रिगेड को मध्य प्रदेश के 8 संभागों में मजबूती प्रदान करने एवं शिवपुरी में बाढ़ ग्रस्त पीड़ितों की मदद, कोरोना ग्रस्त पीड़ितों एवं अनेक सामाजिक कार्यों हेतु राष्ट्रवादी का परचम पूरे मध्यप्रदेश में लहराने वाली जानकी पांडेय को उनके एक उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश के महासचिव से राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। शरद पवार एवं पार्टी के युवक प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा द्वारा 29 मार्च को 6:00 जनपद नई दिल्ली के कार्यकारिणी बैठक में जानकी पांडेय को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में देश के 24 राज्यों में अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता धीरज शर्मा द्वारा की गई।