पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने सपा से दिया इस्तीफ़ा
By -
Friday, April 22, 20221 minute read
0
मेरठ। पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी का सपा से मोहभंग हो गया। उन्होंने कहा कि 38 साल से पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रिय रहा हूं। सदन में विधान परिषद में दल का नेता रहा। विभिन्न समितियों के सभापति रहने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब भी रहा तो अति पिछड़ों की आवाज बुलंद करता रहा। चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा को छोड़कर गलती की। सपा में लोगों ने प्रतिष्ठा, सम्मान देने का वादा किया था। कभी किसी पार्टी में पद के लिए काम नहीं किया। एक कार्यकर्ता, एक सेवक के रूप में काम करता रहा। भाजपा में भी एक कार्यकर्ता की हैसियत से काम किया था। सरधना विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिम्मेदारी दी थी कि अतुल प्रधान को जिताना है। अति पिछड़ों की हजारों लोगों की रैली कर अतुल प्रधान को सरधना से विधायक बनवाया। यह चूक रही है। सरधना से विधायक बनने के बाद अतुल प्रधान ने एक बार भी मुझे सम्मान नहीं दिया।
Tags: