आजमगढ़: महिला पर हमला करने वाला आरोपी धराया

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर उसे घायल कर देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना लगभग 5 माह पूर्व हुई बताई गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव की रहने वाली इंदू सिंह पत्नी रामाश्रय सिंह का आरोप है कि बीते वर्ष 18 दिसंबर को गांव के धर्मेंद्र सिंह पुत्र स्व० रमाशंकर सिंह पीड़िता के घर में लाठी व कुल्हाड़ी लेकर घुस गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। मंगलवार को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही ने जीयनपुर बाजार स्थित राइस मिल तिराहे के समीप आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025