आजमगढ़ : लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पाल्हमेश्वरी धाम पर पूजा पाठ व मेला देखते समय हुआ विवाद, भाई घायल
आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना स्थित पाल्हमेश्वरी धाम पर परिवार के साथ पूजा पाठ व मेला देखने गए युवक की कुछ लोगों ने मामूली विवाद के बाद लाठी डंडा से मार कर हत्या कर दी। मारपीट की इस घटना में उसका भाई घायल हो गया। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के इनवल गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र व 25 वर्षीय अवधेश पुत्रगण सुभाष शनिवार को पल्हना धाम पर पूजा पाठ व मेला देखने गए थे। परिवार के लोगों ने देवी को एक जानवर का बच्चा चढ़ाया। इसके बाद देवी स्थान से दो सो मीटर दूर उसके मीट को बना रहे थे। जिसे लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। करीब आधा दर्जन मुसहर पक्ष के अज्ञात लोगों ने दोनो भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहंुचने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल दोनो भाई को पास के अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान धर्मेन्द्र की रविवार की भोर में मौत हो गई। घायल अवधेश का उपचार चल रहा है। धर्मेन्द्र को दो पुत्र दो पुत्री है, घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025