आजमगढ़ ब्रेकिंग: जवाहर नवोदय के दस बच्चे फूड प्वाइजनिंग से बीमार
By -Youth India Times
Saturday, April 30, 20220 minute read
0
आजमगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र पढ़ाई करते हैं। विद्यालय के परिसर में ही छात्रों का हास्टल है। शनिवार की सुबह भोजन करने के बाद कुछ बच्चों को पेट दर्द के साथ उल्टी, दस्त होने लगी। 10 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये। विद्यालय के कर्मचारियों ने बीमार बच्चों को पास के जीयनपुर सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। नौ बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।