फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा-सपा आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Youth India Times
By -
1 minute read
0

लखनऊ। यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए आज वोटिंग हो रही है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।
अमरोहा में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के चलते अमरोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। सपा एजेंट ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने हालात संभाले। बूथ पर भूपसिंह नाम चर्चित बना हुआ है। जिसे लेकर सपा एजेंट नाराज हैं। अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह दस बजे तक कुल 23.21 फीसदी मतदान हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025