आजमगढ़: मंदिर के सेवादार और लंगर में लगे कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
By -Youth India Times
Saturday, April 09, 20220 minute read
0
रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्नाराम कालिका मंदिर धनछुला पर आज हवन पूजन हुआ और विगत 8 दिनों से लगातार लंगर का कार्य चला रहे राणा प्रताप राय सोनू द्वारा मंदिर के सेवादार और लंगर में लगे कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा ,लोग नारियल चुनरी चढ़ाते रहें तो वही नेपाली बाबा राम चंद्र पांडे द्वारा दुर्गा पाठ किया गया।