तो शिवपाल यादव दोहराएंगे मुलायम वाला इतिहास!
By -
Friday, April 08, 20222 minute read
0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने कामकाज में जुट चुकी है तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) अंदरुनी कलह से जूझ रही है। अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच मुलायम सिंह यादव के कुनबे में दरार आ गई है। वैसे तो दोनों ही ओर से चुप्पी साध ली गई है, लेकिन खामाशी भी काफी कुछ बयां कर रही है। इस बीच भाजपा शिवपाल यादव के आने से अखिलेश यादव के बड़े नुकसान की उम्मीद लगा रही है।
Tags: