आजमगढ़: चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गये श्रद्धेय ठाकुर प्रसाद यादव

Youth India Times
By -
1 minute read
0

यूथ इण्डिया टाइम्स परिवार ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि
आजमगढ़। यूथ इण्डिया टाइम्स परिवार द्वारा हिन्दी दैनिक ‘देवव्रत’ के संस्थापक श्रद्धेय ठाकुर प्रसाद यादव जी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। बता दें कि आज ही के दिन 3 अप्रैल 2018 को उन्होंने अपने नस्वर शरीर को त्याग दिया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई। सहनशीलता, उदारवादी और व्यक्तित्व के धनी होने के चलते उन्हें सर्वसमाज में सम्मान स्वरूप ‘साधु’ की संज्ञा दी जाती थी। पत्रकारिता जगत में उनके द्वारा दिये गये सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यूथ इण्डिया परिवार उनके चरणों में श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025