जो भाजपा से मिलेगा सपा में उसके लिए जगह नहीं

Youth India Times
By -
1 minute read
0

जाने ऐसा क्यों बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव
आगरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औऱ उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रही तनातनी बुधवार को फिर साफ नजर आई।शिवपाल यादव के भाजपा के साथ संपर्कों के बारे में पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा से मिलेगा, वह सपा में नहीं दिखेगा। एक वरिष्ठ नेता के उनके घर पर मुलाकात करने के सवाल पर सपा मुखिया भड़क गए। बोले कि उन्हें मैंने नहीं भेजा। कोई आता है तो यह अच्छी बात है।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश ने सूबे की योगी सरकार को अवैध करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर प्रहार किए।
कहा कि भाजपा सरकारें जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा रही हैं। महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। दूसरी तरफ बुलडोजर चल रहा है। वैध और अवैध कौन तय करेगा। सरेआम किसी की बिल्डिंग तोड़ देना, ढहा देने का मतलब है कि भाजपाई संविधान को नहीं मानते। उन्होंने योगी सरकार को ही अवैध करार दे दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025