शर्मनाक : काली खोह मंदिर के पास खून से लतपथ मिली मासूम बालिका, गैंगरेप की आशंका

Youth India Times
By -
2 minute read
0

विंध्याचल । विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के काली खोह मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक 7 वर्षीय बालिका नग्न अवस्था में खून से लतपथ मिली। बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार बालिका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान व उसके प्राइवेट पार्टस पर भी चोट है और रक्तस्राव हो रहा है। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी संजय वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के अनुसार बालिका दुर्घटना की शिकार हुई है। जिससे उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
शनिवार की देर रात काली खोह मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक 7 वर्षीय बालिका नग्न अवस्था में मिली। जो खून से लतपथ थी। मामले की जानकारी होते ही पहुँची विंध्याचल पुलिस ने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बताया कि बालिका की हालत गंभीर है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट है।
वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस सरकारी एंबुलेंस से बालिका को महिला अस्पताल रेफर किया गया था। वह एंबुलेंस बालिका को लेकर आधे घंटे तक भर्ती कराने के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकती रही। इस संदर्भ में एएसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बालिका दुर्घटना की शिकार लग रही है। फिलहाल उसे उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बालिका की पहचान विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई है। उसके परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया है। देर रात तक बालिका की पहचान नहीं हो सकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025