जेल में बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे का जुंबा डांस, वीडियो वायरल

Youth India Times
By -
1 minute read
0

कानपुर। खुशी दुबे, बिकरू कांड के बाद अचानक चर्चा में आए इस नाम को लेकर हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी बातें हुई। अब एक बार फिर खुशी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कानपुर देहात की जेल में बंद खुशी का जुंबा डांस करते एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है।
खुशी, बिकरू कांड में डीएसपी और एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे को भी एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खुशी पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है। हालांकि उसके परिवारीजन उसे निर्दाेष बताते हैं। बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार हुई खुशी की कम उम्र को लेकर भी सवाल उठा था। खुशी और अमर दुबे की शादी बिकरू कांड के कुछ ही समय पहले हुई थी। बिकरू कांड के बाद शादी के दौरान का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें खुशी दुबे डांस करती दिखी थी। पिछले 21 महीने से खुशी कानूनी प्रक्रिया का सामना करते हुए जेल में बंद है। इस बीच कानपुर देहात की जेल में एक योग शिविर के दौरान खुशी का जुंबा डांस करते वीडियो वायरल हुआ तो वह एक बार फिर चर्चा में आ गई। बताया जा रहा है कि योग शिक्षिका किरण गुप्ता ने जेल में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया था। वीडियो में खुशी दुबे महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश करती नजर आ रही है। खुशी के साथ कई महिला बंदियों ने योग सीखा और इस दौरान जुंबा डांस भी किया। एक अन्य वीडियो में खुशी, योग शिविर के दौरान महिला बंदियों के साथ ध्यान लगाती दिख रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025