36 जिलों की 113 लड़कियों के साथ की छेड़खानी, गिरफ्तार
By -
Friday, May 06, 20221 minute read
0
लखनऊ। वुमेन पावर लाइन (1090) की शिकायत पर लड़कियों से छेड़छाड़, ब्लैकमेल करने के आरोपी रावेन्द्र मौर्य को कौशाम्बी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रावेन्द्र के खिलाफ 36 जिलों में 113 लड़कियों ने शिकायत दर्ज करायी थी। रावेन्द्र मोबाइल से लड़कियों से अभद्र भाषा में बात करता था। कई लड़कियों को ब्लैकमेल भी कर रहा था। 1090 की टीम ने कई उसे चेताया लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।
Tags: